श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 129: कृपाचार्य, द्रोण और अश्वत्थामाकी उत्पत्ति तथा द्रोणको परशुरामजीसे अस्त्र-शस्त्रकी प्राप्तिकी कथा  »  श्लोक 24-27
 
 
श्लोक  1.129.24-27 
वैशम्पायन उवाच
विशेषार्थी ततो भीष्म: पौत्राणां विनयेप्सया॥ २४॥
इष्वस्त्रज्ञान् पर्यपृच्छदाचार्यान् वीर्यसम्मतान्।
नाल्पधीर्ना महाभागस्तथा नानास्त्रकोविद:॥ २५॥
नादेवसत्त्वो विनयेत् कुरूनस्त्रे महाबलान्।
इति संचिन्त्य गाङ्गेयस्तदा भरतसत्तम:॥ २६॥
द्रोणाय वेदविदुषे भारद्वाजाय धीमते।
पाण्डवान् कौरवांश्चैव ददौ शिष्यान् नरर्षभ॥ २७॥
 
 
अनुवाद
वैशम्पायनजी कहते हैं- राजन! कृपाचार्य से पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् पितामह भीष्म अपने पौत्रों को आगे की शिक्षा देकर उनमें विशेष योग्यताएँ उत्पन्न करने की इच्छा से ऐसे गुरुओं की खोज करने लगे, जो बाण-विद्या में निपुण तथा वीरता के लिए प्रतिष्ठित हों। उन्होंने सोचा- 'जिसकी बुद्धि अल्प है, जो भाग्यवान नहीं है, जिसने नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों में प्रवीणता प्राप्त नहीं की है तथा जो देवताओं के समान बलवान नहीं है, वह इन महाबली कौरवों को अस्त्र-शस्त्र विद्या नहीं सिखा सकता।' ऐसा विचार करके भरतश्रेष्ठ, गंगानन्दन भीष्म ने भारद्वाजवंशी, वेदान्ती तथा बुद्धिमान द्रोण को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया तथा उन्हें अपना शिष्य बनाकर पाण्डवों तथा कौरवों को समर्पित कर दिया। 24-27॥
 
Vaishampayanji says- Rajan! After getting complete education from Kripacharya, grandfather Bhishma, with the desire to impart further education to his grandsons to bring out special abilities in them, started searching for such teachers who were adept in the art of arrow-wielding and respected for their bravery. He thought - 'One who has little intelligence, who is not very fortunate, who has not acquired proficiency in various types of weapons and who is not as powerful as the gods, cannot teach the knowledge of weapons to these mighty Kauravas.' Thinking thus, Bhishma, the best of Bharat, Ganganandan, established Bharadwaj dynasty, Vedantist and intelligent Drona on the post of Acharya and dedicated him to the Pandavas and Kauravas as his disciple. 24-27॥
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by acd