श्री महाभारत  »  पर्व 1: आदि पर्व  »  अध्याय 102: भीष्मके द्वारा स्वयंवरसे काशिराजकी कन्याओंका हरण, युद्धमें सब राजाओं तथा शाल्वकी पराजय, अम्बिका और अम्बालिकाके साथ विचित्रवीर्यका विवाह तथा निधन  »  श्लोक 30-38
 
 
श्लोक  1.102.30-38 
स च तान् प्रतिविव्याध द्वाभ्यां द्वाभ्यां पराक्रमन्।
तद् युद्धमासीत् तुमुलं घोरं देवासुरोपमम्॥ ३०॥
पश्यतां लोकवीराणां शरशक्तिसमाकुलम्।
स धनूंषि ध्वजाग्राणि वर्माणि च शिरांसि च॥ ३१॥
चिच्छेद समरे भीष्म: शतशोऽथ सहस्रश:।
तस्याति पुरुषानन्याँल्लाघवं रथचारिण:॥ ३२॥
रक्षणं चात्मन: संख्ये शत्रवोऽप्यभ्यपूजयन्।
तान् विनिर्जित्य तु रणे सर्वशस्त्रभृतां वर:॥ ३३॥
कन्याभि: सहित: प्रायाद् भारतो भारतान् प्रति।
ततस्तं पृष्ठतो राजञ्छाल्वराजो महारथ:॥ ३४॥
अभ्यगच्छदमेयात्मा भीष्मं शान्तनवं रणे।
वारणं जघने भिन्दन् दन्ताभ्यामपरो यथा॥ ३५॥
वासितामनुसम्प्राप्तो यूथपो बलिनां वर:।
स्त्रीकामस्तिष्ठ तिष्ठेति भीष्ममाह स पार्थिव:॥ ३६॥
शाल्वराजो महाबाहुरमर्षेण प्रचोदित:।
तत: स: पुरुषव्याघ्रो भीष्म: परबलार्दन:॥ ३७॥
तद्वाक्याकुलित: क्रोधाद् विधूमोऽग्निरिव ज्वलन्।
विततेषुधनुष्पाणिर्विकुञ्चितललाटभृत्॥ ३८॥
 
 
अनुवाद
तब भीष्म ने भी अपना पराक्रम दिखाकर प्रत्येक योद्धा को दो-दो बाणों से बींध डाला। बाणों और शक्तियों से भरा उनका वह भयंकर युद्ध देवताओं और दानवों के युद्ध के समान भयंकर प्रतीत हो रहा था। उस रणभूमि में भीष्म ने सबके देखते-देखते सैकड़ों और हजारों धनुष, ध्वजाएँ, कवच और प्रसिद्ध योद्धाओं के सिर काट डाले। युद्ध में रथ पर सवार होकर चलने वाले भीष्म की शत्रुओं द्वारा प्रशंसा की गई, क्योंकि उनके हाथों की चपलता और आत्मरक्षा अन्य योद्धाओं से श्रेष्ठ थी। भरत कुल के गौरव, समस्त शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ भीष्म ने उन समस्त योद्धाओं को परास्त किया और कन्याओं को साथ लेकर भरतवंश की राजधानी हस्तिनापुर की ओर प्रस्थान किया। राजन! तभी पीछे से महारथी शाल्वराज ने आकर युद्ध के लिए शान्तनुपुत्र भीष्म पर आक्रमण किया। शाल्व के भुजबल की कोई सीमा नहीं थी। जैसे राजसिंह हाथी हथिनी का पीछा करते हुए उसे अपने दांतों से छेदने का प्रयत्न करता है, उसी प्रकार बलवानों में श्रेष्ठ महाबाहु शाल्व ने ईर्ष्या और क्रोध से प्रेरित होकर स्त्री को पाने की इच्छा से भीष्म का पीछा करते हुए उनसे कहा - "अरे, अरे! रुक जाओ, रुक जाओ।" तब उनके वचन सुनकर शत्रु सेना का संहार करने वाले नरसिंह भीष्म क्रोध से व्याकुल हो उठे और धूमरहित अग्नि के समान जलने लगे। वे धनुष-बाण हाथ में लेकर खड़े हो गए। उनका माथा सिकुड़ गया।
 
Then Bhishma also showed his valour and pierced each warrior with two arrows. Their fierce battle filled with arrows and powers seemed as fierce as the battle between gods and demons. In that battlefield, Bhishma cut off hundreds and thousands of bows, flag heads, armours and heads of the famous warriors in front of everyone. Bhishma, who moved in a chariot in the war, was praised by his enemies for his agility in hands and self-defence, which was better than other warriors. Bhishma, the pride of Bharat clan, the best among all weapon bearers, defeated all those warriors and left for Hastinapur, the capital of Bharat dynasty, taking the girls with him. King! Then the great warrior Shalvaraj came from behind and attacked Shantanu's son Bhishma for the battle. There was no limit to Shalva's physical strength. Just as a king elephant chasing a female elephant tries to pierce it with his teeth, similarly, the mighty-armed Shalva, the best of the strong, driven by jealousy and anger, chasing Bhishma with the desire to possess a woman, said to him, "Hey, hey! Stand still, stand still." Then, on hearing his words, Bhishma, the lion of men, who slays the enemy army, became agitated with anger and started burning like a smokeless fire and stood up with his bow and arrow in his hands. His forehead wrinkled.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)