हे पराक्रमी शत्रुविजयी, मेरे दिव्य स्वरूपों का कोई अंत नहीं है। मैंने जो कुछ तुमसे कहा है, वह मेरे अनंत ऐश्वर्य का संकेत मात्र है।
O Parantapa! There is no end to my divine powers. Whatever I have told you is just an indication of my infinite powers.
तात्पर्य
वैदिक साहित्य में कथित है, यद्यपि परम पुरुष की समृद्धियों और ऊर्जाओं को विभिन्न प्रकार से समझा जाता है, किंतु ऐसी समृद्धियों की कोई सीमा नहीं है; अतः सभी समृद्धियों और ऊर्जाओं को समझाया नहीं जा सकता। केवल कुछ उदहारण अर्जुन को उसकी जिज्ञासा शांत करने के लिए वर्णित किए जा रहे हैं।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)