पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति
तदहं भक्त्युपहृतं अश्नामि प्रयतात्मनः
"यदि कोई मुझको प्रेम और भक्ति से एक पत्ता, एक फूल, एक फल या पानी अर्पित करता है, मैं उसे स्वीकार कर लूँगा।" यहाँ भी हमने पाया कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने यह सारा भोजन स्वीकार किया था क्योंकि उनके भक्तों ने अर्पित किया था। कभी-कभी वे दोपहर के भोजन में और कभी रात में भोजन करते थे, लेकिन वे हमेशा यह सोचते थे कि चूँकि उनके भक्तों ने इसे बड़े प्रेम और स्नेह से चढ़ाया है, इसलिए उन्हें इसे खाना चाहिए।
