श्री - वैष्णव एक , - ‘व्येङ्कट भट्ट’ नाम ।
प्रभुरे निमन्त्रण कैल करिया सम्मान ॥82॥
अनुवाद
तब वेणकट्ट भट्ट नामक एक वैष्णव ने श्री चैतन्य महाप्रभु को बड़े आदर के साथ अपने घर आमंत्रित किया।
Then a Vaishnava named Venkata Bhatta invited Sri Chaitanya Mahaprabhu to his house with great respect.
तात्पर्य
श्री वेंकट भट्ट वैष्णव ब्राह्मण थे, और श्री रंग-क्षेत्र के निवासी थे। श्री रामानुजाचार्य के वे शिष्य परंपरा के थे। श्री रंग, तमिलनाडु प्रान्त के तीर्थ-क्षेत्रों में से एक है। उस प्रांत के निवासी वेंकट नाम नहीं रखते। इसलिए यह माना जाता है कि वेंकट भट्ट उस प्रान्त के नहीं थे, हालाँकि वे वहाँ एक लम्बे समय से निवास कर रहे होंगे। वेंकट भट्ट रामानुज-सम्प्रदाय की वडगलाई नामक शाखा में थे। रामानुज-सम्प्रदाय में उनका एक भाई था, जिसका नाम श्रीपाद प्रबोधानन्द सरस्वती था। वेंकट भट्ट के पुत्र को बाद में गौड़ीय-सम्प्रदाय में गोपाल भट्ट गोस्वामी के नाम से जाना गया, और उन्होंने वृन्दावन में राधारमण मंदिर स्थापित किया। उनके बारे में और अधिक जानकारी, नरहरि चक्रवर्ती द्वारा लिखित भक्ति-रत्नाकर नामक पुस्तक में मिल सकती है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)