अवजानंति मामुढा मानुषी तनुमाश्रितम्
परम् भावमजानंतो मम भूतमहेश्वरम्
"मूर्ख मुझे तब तिरस्कृत करते हैं जब मैं मानव रूप में अवतरित होता हूँ। वे मेरे भगवत्ता स्वरूप तथा समस्त सृष्टि के प्रति मेरे सर्वोच्च आधिपत्य को नहीं जान पाते।" अपने लीला कर्मों को पूरा करने के लिए भगवान इस पृथ्वी या ब्रह्माण्ड में साधारण मानव शिशु के समान अवतरित होते हैं, पर वे सर्वोच्च प्रभु के रूप में अपनी श्रेष्ठता बनाए रखते हैं। भगवान कृष्ण एक मानव शिशु के रूप में अवतरित हुए, पर बचपन में भी उनके असाधारण कार्य, जैसे, राक्षसी पूतना का वध या गोवर्धन पर्वत को उठा लेना, किसी साधारण शिशु के लिए संभव नहीं थे। उसी प्रकार, भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के लीला कर्म, जैसा कि इस अध्याय में वर्णित किए गए हैं, एक बालक के कर्म प्रतीत होते हैं, पर वे ऐसे असाधारण कर्म हैं जो किसी साधारण मनुष्य शिशु के लिए असंभव हैं।
