मुहूर्तेके गेला प्रभु जलेश्वर-ग्रामे
बराबर गेला जलेश्वर-देव-स्थाने
अनुवाद
कुछ ही देर में भगवान जलेश्वर गाँव पहुँच गए। वहाँ वे सीधे जलेश्वर महादेव के मंदिर गए।
Soon, the Lord reached the village of Jaleshwar. There, he went straight to the temple of Jaleshwar Mahadev.
तात्पर्य
वर्तमान जलेश्वर गांव बलेश्वर के उत्तर में बसा हुआ है। परन्तु दण्ड - भांगा नदी पुरी के पास बसी हुई है, और कटक जिला इन दोनों के मध्य में स्थित है। चूंकि पुरी जिले से बलेश्वर जिले में भगवान के लौटने का कोई उल्लेख नहीं है, इस लिए विचार करना चाहिए की जलेश्वर के उत्तर में किस विशेष स्थान पर भगवान के दण्ड को तोड़ा गया था। यदि भगवान का दण्ड दण्ड-भांगा नदी, या भार्गी, के किनारे तोड़ा गया था, तब उस नदी और पुरी के मध्य जलेश्वर के रूप में विख्यात शिव का एक और मंदिर अवश्य होना चाहिए।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥