ब्रह्मादयो बहु-तिथं यद-अपांङ्ग-मोक्ष-
कामास तपः समचरन् भगवत्-प्रपन्नाः
सश्श्रीः स्व-वासम् अरविन्द-वनं विहाय
यत्-पाद-सौभगम् अलं भजते 'नुरक्ता
"भाग्य की देवी लक्ष्मीजी जिसकी कृपा-दृष्टि प्राप्ति के लिए ब्रह्मा जैसे देवता प्रयत्न करते थे व और जिसके लिए वे कई दिनों तक भगवान के समक्ष अपने आप को समर्पित करते थे, ने कमल के फूलों वाले वन में अपने निवास को त्याग दिया और प्रभु के चरण-कमलों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया।" नारद-पंचरात्र में वेद और विद्या के बीच बातचीत में कहा गया है :
भक्तिर् भजन-सम्पत्तिर् भजते प्रकृतिः प्रियम्
जायते 'त्यन्त-दुःखेन सेयम् प्रकृतिः आत्मनः
दुर्गेति गीयते साध्भिर् अखण्ड-रस-वल्लभा
"भक्ति भक्ति-सेवा का फल है। प्रकृति अपने प्रिय की भक्ति में सेवा करती है। बहुत कठिनाई के साथ यह प्रकृति उससे पैदा हुई थी। संत लोग उसे दुर्गा नाम से पुकारते हैं। वह उनकी समर्पित पत्नी है, जिसमें अटूट प्यार होता है।"
श्रीमद् भागवतम् (1.19.32-33) में कहा गया है :
परीक्षित उवाच
अहो अद्य वयं ब्रह्मन्
सत्-सेव्याः क्षत्र-बन्धवः
कृपयातिथि-रूपेण
भवद्भिस तीर्थकाः कृताः
येषाम् संस्मरणात् पुंसाम्
सद्यः शुध्यन्ति वै गृहाः
किं पुनर् दर्शन-स्पर्श-
पाद-शौचासनादिभिः
"हे ब्राह्मण, केवल आपकी कृपा से, आप हम जैसे साधारण राजवंशियों को पवित्र करते हैं, जब आप मेरे अतिथि के रूप में यहां आते हैं। आपकी कृपा से, हम जो अयोग्य राजवंशी हैं, भक्त की सेवा करने के पात्र हो जाते हैं। सिर्फ आपको याद करने से, हमारे घर तुरंत पवित्र हो जाते हैं। और आपसे मिलने, आपको छूने, आपके पवित्र चरणों को धोने और आपको हमारे घर में बिठाने की तो बात ही क्या है ?"
यह श्री चैतन्यदेव की भीख मांगने की लीला थी।
