हंति निंदति वै द्वेष्ति वैष्णवान् न अभिनंदति
क्रुध्यते याति नौ हर्षं दर्शने पतनानि षट्
‘‘जो कोई वैष्णवों की हत्या करता है, उनकी निंदा करता है, वैष्णवों से ईर्ष्या करता है या उनसे क्रोधित होता है और जो कोई वैष्णवों को नमन नहीं करता या उन्हें देखकर खुशी का अनुभव नहीं करता, निश्चित रूप से नारकीय स्थिति में गिर जाएगा।’’ इस अचूक शास्त्रीय आज्ञा के अनुसार, यवन शीघ्र ही अपने परिवारों समेत हैजे या चेचक जैसी भयानक बीमारियों से नष्ट हो गए।
