नास्तिक काजी ने कहा, ''हरिदास का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ है, इसलिए उसे दफनाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे वह ऊँचा पद प्राप्त कर लेगा। यह मुसलमानों की धार्मिक मान्यता है कि यदि किसी की लाश को दफनाया जाता है, तो उस लाश के लिए स्वर्गलोक के द्वार खुल जाते हैं। इसलिए यदि हरिदास ठाकुर के निर्जीव शरीर को गंगा नदी में बहा दिया जाता है, उसकी लाश को दफनाया नहीं जाता है, तो यह हिंदू धर्म को अपनाने और हिंदू भगवान के नाम जाप करने की पापपूर्ण गतिविधियों के लिए एक उचित सज़ा होगी, और वह सदा के लिए नरक में जलेगा।
