श्रीवत्स भगवान विष्णु का एक उपांग है, जो उनके वक्षस्थल पर एक श्वेत केश पुंज के रूप में है जो दक्षिणावर्त घूमता है। एक और मत अमरकोष पर अपनी टीका में भरत मुनि ने दिया है कि “कृष्ण के भक्त श्रीवत्स को कौस्तुभ जैसे विशेष रत्न के रूप में स्वीकार करते है, जो भगवान के वक्षस्थल को सुशोभित करता है।’’
कौस्तुभ, भगवान् विष्णु का उपांग सारे रत्नों में श्रेष्ठ है और विष्णु के वक्षस्थल पर स्थित है। लघु भागवतामृत में वर्णन है:
कौस्तुभस तु महातेजाः कोटि सूर्य सम प्रभाः
इदं किमुता वक्तव्यं प्रदीपाद अति दीप्तिमान्
“अत्यंत तेजस्वी कौस्तुभ मणि लाखों सूर्यों के समान प्रकाशित होता है। प्रकाश के स्रोत की तुलना दीपक से कैसे की जा सकती है?’’ शब्दकोश निर्माता हेमचन्द्र ने कहा है:
शंखोस्य पाञ्चजन्योऽङकः श्रीवत्सोऽसिस्तु नन्दकः
गदा कौमुदकी चापं शार्ङ्ग चक्रं सुदर्शनम्
मणिः स्यमन्तको हस्ते भुजमध्ये तु कौस्तुभः
“भगवान विष्णु के शंख का नाम पाञ्चजन्य है, उनके वक्ष पर जो दक्षिणावर्त घूमने वाले सफेद बाल है उसे श्रीवत्स कहते है, उनकी तलवार नन्दक कहलाती है, उनकी गदा कौमोदकी कहलाती है, उनका धनुष शार्ङ्ग कहलाता है, उनका चक्र सुदर्शन कहलाता है, उनके हाथ में जो रत्न है उसे स्यमन्तक कहते है और उनके वक्षस्थल पर जो रत्न है उसे कौस्तुभ कहते है।’’
