हे राजा! जब देवता व असुरों ने अपनी बाहों के बल से अनोखे कछुवे की पीठ पर रखे हुए मंदराचल पर्वत को घुमाया, तब कछुवे ने पर्वत के इस घूमने को अपनी खुजली दूर करने का तरीका समझ लिया, और उसे इससे बहुत आनंद आया।
O King! When the Gods and Demons with their strength rotated the Mandara mountain situated on the back of the wonderful tortoise, the tortoise considered this rotation of the mountain as a means to scratch its body. It experienced a very pleasant sensation.
तात्पर्य
देवों के देव भगवान हमेशा असीम हैं। यद्यपि भगवान ने कछुए के शरीर में रहते हुए उस सबसे बड़े पर्वत मंदार-पर्वत को अपनी पीठ पर उठा रखा था पर भी उनको कोई कष्ट नहीँ हुआ। इसके विपरीत उन्हें कुछ खाज खुजली सी हुई जान पड़ी थी और इस तरह पर्वत का घूमना निश्चय ही बहुत आनंदप्रद था।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥