श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 7: भगवद्-विज्ञान  »  अध्याय 8: भगवान् नृसिंह द्वारा असुरराज का वध  »  श्लोक 17
 
 
श्लोक  7.8.17 
सत्यं विधातुं निजभृत्यभाषितं
व्याप्तिं च भूतेष्वखिलेषु चात्मन: ।
अद‍ृश्यतात्यद्भ‍ुतरूपमुद्वहन्
स्तम्भे सभायां न मृगं न मानुषम् ॥ १७ ॥
 
 
अनुवाद
अपने सेवक प्रह्लाद महाराज के कथनों को सत्य सिद्ध करने के लिए कि वे सत्य हैं – अर्थात् यह सिद्ध करने के लिए कि भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं, यहाँ तक कि सभा भवन के खंभे के भीतर भी हैं – भगवान श्री हरि ने अपना अप्रतिम अद्भुत रूप प्रदर्शित किया। यह रूप न तो मनुष्य का था और न ही शेर का। इस प्रकार भगवान उस सभाकक्ष में अपने अद्भुत रूप में प्रकट हुए।
 
To prove the words of His servant Prahlada Maharaja to be true—that is, to prove that the Lord is present everywhere, even within the pillars of the assembly hall—Lord Sri Hari manifested His unprecedentedly wonderful form. This form was neither that of a man nor that of a lion. Thus the Lord appeared in that assembly hall in His wonderful form.
तात्पर्य
जब हिरण्यकश्यपु ने प्रहलाद महाराज से प्रश्न किया “कहाँ है तुम्हारा भगवान? क्या वो इस स्तम्भ में है?” प्रह्लाद महाराज ने निडर होकर उत्तर दिया, “हाँ, मेरे भगवान तो सर्वत्र विद्यमान हैं।” इसलिए हिरण्यकश्यपु को समझाने के लिए की प्रह्लाद महाराज का कहना बिल्कुल सत्य है, भगवान स्तम्भ से प्रकट हुए। भगवान आधे शेर और आधे इंसान के रूप में प्रकट हुए ताकि हिरण्यकश्यपु समझ न पाए की वो महान दैत्य शेर है या इंसान। प्रहलाद के कथन को प्रमाणित करने के लिए, भगवान ने यह सिद्ध किया कि उनका भक्त, जैसा की भगवद गीता में कहा गया है, कभी नष्ट नष्ट नहीं होता (कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्त: प्रणश्यति)। प्रह्लाद महाराज के राक्षस पिता ने बार बार प्रह्लाद को मारने की धमकी दी थी, पर प्रहलाद को विश्वास था की वो मारा नहीं जा सकता, क्योंकि वो परमेश्वर द्वारा रक्षित थे। स्तम्भ से प्रकट होकर, भगवान ने अपने भक्त की हिम्मत बढ़ाई, कहने का तात्पर्य यह था “चिंता मत करो। मैं यहाँ मौजूद हूँ।” नरसिंहादेव के रूप में अपना रूप प्रकट कर, भगवान ने भगवान ब्रह्मा के वचन का भी सत्य बनाये रखा था कि हिरण्यकश्यपु को न किसी जानवर द्वारा और न ही किसी मनुष्य द्वारा मारा जाएगा। भगवान ऐसे रूप में प्रकट हुए जिन्हें न तो पूरी तरह से मनुष्य और न ही पूरी तरह से शेर कहा जा सके।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)