रसो ऽहम् अप्सु कौन्तेय
प्रभास्मि शशि सूर्ययोः
प्रणवः सर्व-वेदेषु
शब्दः ख पौरुषं नृषु
"हे कुन्ती के पुत्र [अर्जुन], मैं पानी का स्वाद हूँ, सूर्य और चन्द्रमा का प्रकाश हूँ, वैदिक मन्त्रों में ॐकार हूँ; मैं आकाश में ध्वनि हूँ और मनुष्यों में योग्यता हूँ"। यहाँ भगवान ने आकाश में गूँजती ध्वनि (शब्दः खे) द्वारा अपनी उपस्थिति हर जगह प्रदर्शित की है। गगनभेदी गर्जन की ध्वनि भगवान की उपस्थिति का प्रमाण थी। हिरण्यकश्यप जैसे दानव अब भगवान की सर्वोच्च सत्ता का अनुभव कर सकते थे, और इस प्रकार हिरण्यकश्यप भयभीत हो गया। कोई भी मनुष्य कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, वह हमेशा वज्र की गड़गड़ाहट से डरता है। इसी तरह, हिरण्यकश्यप और उसके सभी साथी दानव ध्वनि के रूप में परम भगवान की उपस्थिति के कारण बेहद भयभीत थे, हालाँकि वे ध्वनि के स्रोत का पता नहीं लगा सके।
