यद्यपि यह मेरे निकट है और निरा बालक है, फिर भी पूर्ण निर्भय है। यह कुत्ते की उस टेढ़ी पूँछ के सदृश है जो कभी भी सीधी नहीं हो सकती, क्योंकि अपने स्वामी भगवान विष्णु से अपने संबंध एवं मेरे दुर्व्यवहार को यह कभी नहीं भूलता।
Although he is very close to me and is just a child, he is completely fearless. He is like the crooked tail of a dog which can never be straightened, because he never forgets my misbehavior and his relationship with his master Lord Vishnu.
तात्पर्य
शब्द "शुनाः" का मतलब "कुत्ते का", और "शेप" का मतलब "पूँछ" होता है। उदाहरण साधारण है। हालांकि कोई कुत्ते की पूँछ को सीधा करने की कोशिश कर सकता है, पर वो कभी सीधी नहीं होती और हमेशा घुमावदार होती है। शुनाः शेप अजीगर्त के दूसरे पुत्र का भी नाम था। उसे हरिशचंद्र को बेच दिया गया था, पर बाद में वो हरिशचंद्र के दुश्मन, विश्वामित्र की शरण में चला गया और कभी उनका पक्ष नहीं छोड़ा।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)