यद् करोषि यदश्नसि
यज् जुहोषि ददाति यत्
यत् तपस्यसि कौन्तेय
तत् कुरुष्व मदर्पणम्
"हे कुन्ती के पुत्र, तुम जो कुछ भी करते हो, खाते हो, जो कुछ होम करते हो, दान करते हो, और जो-जो तप करते हो, वह सब मेरे अर्पण करके ही करो।" अगर हम जो कुछ भी करें, जो कुछ भी खाएं, जो कुछ भी सोचें और जो कुछ भी प्लान करें वह सब कृष्ण भावनामृत आंदोलन की उन्नति के लिए हो, तो यही एकता है। कृष्ण भावनामृत का जाप करने और कृष्ण भावनामृत के लिए काम करने में कोई अंतर नहीं है। आध्यात्मिक धरातल पर, वे एक हैं। लेकिन हमें इस एकता के बारे में आध्यात्मिक गुरु के निर्देशन में रहना चाहिए; हमें अपनी खुद की एकता नहीं बनानी चाहिए।
