एवं च पार्षदौ विष्णो: पुत्रत्वं प्रापितौ दिते: ।
हृदि स्थितेन हरिणा वैरभावेन तौ हतौ ॥ ३५ ॥
अनुवाद
इस प्रकार भगवान विष्णु के वे दो साथी, जो दिति के पुत्र, हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप बने थे, मार दिए गए। वे मृत्युलोक में भ्रमवश यह सोचने लगे थे कि परमात्मा, जो हर किसी के दिल में निवास करते हैं, उनके शत्रु हैं।
Thus both the associates of Lord Viṣṇu, who had become the sons of Diti, Hiraṇyākṣa and Hiraṇyakaśipu, were killed. Deluded, they had thought that the Supreme Lord, who resides in everyone's heart, was their enemy.
तात्पर्य
भगवान नृसिंहदेव और प्रह्लाद महाराज के संबंध में प्रवचन तब शुरू हुआ था जब महाराज युधिष्ठिर ने नारद से पूछा कि कैसे शिशुपाल का विलय कृष्ण के शरीर में हुआ था। शिशुपाल और दंतवक्र वही हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यिपु थे। यहां नारद मुनि बता रहे हैं कि कैसे तीन जन्मों में विष्णु जी के साथियों को स्वयं विष्णु भगवान ने मारा था। पहले वे राक्षस हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यिपु थे।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥