इति न: सुमहाभाग नारायणगुणान् प्रति ।
संशय: सुमहाञ्जातस्तद्भवांश्छेत्तुमर्हति ॥ ३ ॥
अनुवाद
हे सौभाग्यशाली और ज्ञानी ब्राह्मण, इस बात में बहुत संदेह उत्पन्न हो गया है कि नारायण पक्षपातपूर्ण हैं या निष्पक्ष? कृपया ठोस प्रमाण देकर मेरे इस संदेह को दूर करें कि नारायण हमेशा तटस्थ रहते हैं और सभी के प्रति समान हैं।
O fortunate and learned Brahmin, it has become a very doubtful matter whether Narayana is partial or impartial? Kindly remove this doubt of mine by definite evidence that Narayana is always indifferent and equal towards all.
तात्पर्य
क्योंकि भगवान नारायण पूर्ण हैं, इसलिये उनके पारलौकिक गुण एक ही रूप में वर्णित किये गये हैं। इस प्रकार उनकी सज़ाएँ और उनके अनुग्रह दोनों ही समान मूल्यवान हैं। मूलतः, उनकी शत्रुतापूर्ण क्रियाएँ उनके तथाकथित शत्रुओं के प्रति शत्रुता प्रदर्शनों के रूप में नहीं हैं, लेकिन भौतिक क्षेत्र में यह समझा जाता है कि कृष्ण भक्तों के अनुकूल हैं और अभक्तों के प्रतिकूल हैं। जब कृष्ण अंततः भगवद-गीता में निर्देश देते हैं कि, सर्व धर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणम् व्रज, तो इसका अभिप्राय न सिर्फ़ अर्जुन के लिए है बल्कि इस सृष्टि के प्रत्येक जीव के लिए है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)