वासुदेवे भगवति
भक्तियोगः प्रयोजितः
जनयत्य आशु वैराग्यम्
ज्ञानं च यद अहैतुकम्
जो व्यक्ति वासुदेव या कृष्ण की निरपेक्ष भक्ति में रमते हैं, वह स्वतः ही इस भौतिक जगत के बारे में जागरूक हो जाते हैं और इसलिए वह स्वाभाविक रूप से अनासक्त हो जाते हैं। यह अनासक्ति उनके उच्च मानक ज्ञान के कारण संभव है। सैद्धांतिक दार्शनिक ज्ञान पर अधिकार पाने के द्वारा समझने की कोशिश करते हैं कि यह भौतिक जगत मिथ्या है, लेकिन यह समझ किसी ध्यान योगी के व्यक्तित्व में किसी अलग प्रयास के बिना स्वतः ही प्रकट हो जाती है। मायावादी दार्शनिक अपने तथाकथित ज्ञान को लेकर अभिमानी हो सकते हैं, लेकिन क्योंकि वह वासुदेव को नहीं समझते हैं (वासुदेवः सर्वमिति), वह द्वैत जगत को नहीं समझते हैं, जो कि वासुदेव की बाहरी ऊर्जा का प्रकटीकरण है। इसलिए, जब तक कि तथाकथित ज्ञानी लोग वासुदेव की शरण नहीं लेते हैं, तब तक उनका सैद्धांतिक ज्ञान अपूर्ण है। ये अन्ये रविन्दाक्ष विमुक्ता मानिनः। वह केवल भौतिक जगत के प्रदुषण से मुक्त होने के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन क्योंकि वह वासुदेव के चरण कमलों का सहारा नहीं लेते हैं, इसलिए उनका ज्ञान अशुद्ध है। जब वे वास्तव में शुद्ध होंगे, तब वह वासुदेव के चरण कमलों को आत्मसमर्पण करेंगे। इसलिए, एक ध्यान योगी के लिए परम तत्व को समझना सैद्धांतिक ज्ञानी से सरल है जो कि केवल वासुदेव को समझने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान पर अधिकार पाने की कोशिश करते हैं। भगवान शिव ने इस वक्तव्य की पुष्टि निम्न पंक्ति में की है।
