श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 6: मनुष्य के लिए विहित कार्य  »  अध्याय 11: वृत्रासुर के दिव्य गुण  »  श्लोक 5
 
 
श्लोक  6.11.5 
यदि व: प्रधने श्रद्धा सारं वा क्षुल्लका हृदि ।
अग्रे तिष्ठत मात्रं मे न चेद ग्राम्यसुखे स्पृहा ॥ ५ ॥
 
 
अनुवाद
हे फालतू देवताओ! अगर तुम्हें अपनी वीरता पर सचमुच विश्वास है, तुम्हारे भीतर धैर्य है और अगर तुम इन्द्रियतृप्ति के लालची नहीं हो, तो एक क्षण के लिए मेरे सामने खड़े हो जाओ।
 
O insignificant gods! If you really have faith in your bravery, if you have patience within you and if you are not lustful for sense gratification, then wait for a moment before me.
तात्पर्य
देवताओं पर अति प्रतापी होने का व्यंग्य करते हुए, वृत्रासुर ने ललकारा, "हे देवतागण, यदि तुम वास्तव में वीर हो तो अब मेरे सम्मुख खड़े होकर अपना साहस दिखलाओ। यदि तुम युद्ध नहीं करना चाहते, यदि तुम अपने प्राणों को खोने से डरते हो, तो मैं तुम्हें नहीं मारूँगा, क्योंकि तुम्हारे विपरीत, मैं इतना नीच नहीं हूं कि उन लोगों को मार डालूँ जो न तो वीर हैं और न ही युद्ध करने के इच्छुक। यदि तुम्हें अपने वीरत्व पर विश्वास है, तो कृपया मेरे सम्मुख खड़े हो जाओ।"
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)