श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 6: मनुष्य के लिए विहित कार्य  »  अध्याय 11: वृत्रासुर के दिव्य गुण  »  श्लोक 15
 
 
श्लोक  6.11.15 
यो नोऽग्रजस्यात्मविदो द्विजाते-
र्गुरोरपापस्य च दीक्षितस्य ।
विश्रभ्य खड्‍गेन शिरांस्यवृश्चत्
पशोरिवाकरुण: स्वर्गकाम: ॥ १५ ॥
 
 
अनुवाद
केवल स्वर्ग लोक में रहते रहने के लोभ के कारण, आपने मेरे ज्येष्ठ भाई का, जो कि स्वरूपसिद्ध (आत्मवेत्ता), निष्पाप और योग्य ब्राह्मण था, और जिसे आपने अपना मुख्य पुरोहित नियुक्त किया था, वध कर दिया है। वे आपके गुरु थे और यद्यपि आपने अपनी यज्ञ की सारी ज़िम्मेदारी उन्हें सौंप रखी थी, फिर भी बाद में आपने अत्यंत क्रूरता के साथ उनके सिर को शरीर से इस तरह अलग कर दिया जैसे कि कोई पशु की हत्या कर देता है।
 
In order to continue living in heaven, you have killed my elder brother, who was a self-realized, sinless and worthy Brahmin, whom you had appointed as your chief priest. He was your Guru and although you had left the entire responsibility of conducting your Yagya on him, but later with extreme cruelty you severed his head from the body in the same way as one kills an animal.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)