(मिचे) मायाँर वशे, याच्छा भेशे,
खाच्छा हाबुडुबु, भाई।
"प्रिय भाइयों, तुम्हें भौतिक ऊर्जा की लहरों द्वारा बहाया जा रहा है और तुम अनेक दयनीय परिस्थितियों में दुख पा रहे हो। कभी तुम भौतिक प्रकृति की लहरों में डूब रहे हो, और कभी तुम उस तैराक की तरह ऊपर नीचे फेंके जा रहे हो जो समुद्र में संघर्ष कर रहा हो।" जैसा कि भक्तिविनोद ठाकुर ने निश्चित किया है, माया की लहरों से पीड़ित होने की यह प्रवृत्ति किसी की मौलिक, प्राकृतिक प्रवृत्ति, जो आध्यात्मिक होती है, में बदली जा सकती है, जब जीव यह समझ लेता है कि वह शाश्वत रूप से कृष्णदास होता है, जो ईश्वर, कृष्ण का सेवक है।
(जीवा) कृष्ण-दास, एइ विश्वास,
करले ता आर दुःख नाई।
यदि माया को अलग अलग नामों में सेवा करने के स्थान पर कोई अपना सेवा भाव परात्पर प्रभु की ओर मोड़ ले, तो वह स्वस्थ होता है, और कोई और कठिनाई नहीं होती। यदि कोई कृष्ण द्वारा स्वयं वैदिक साहित्य में दिए गए पूर्ण ज्ञान को समझ कर मनुष्य के जीवन रूप में अपनी मौलिक, प्राकृतिक प्रवृत्ति की ओर लौट आता है, तो उसका जीवन सफल है।
