यं यं वापि स्मरन् भावं
त्यजत्य अन्ते कलेवरम्
तं तमेवैति कौन्तेय
सदा तद्-भाव-भावित:
"जब व्यक्ति अपने शरीर का त्याग करता है, तो जो भी भाव वह स्मरण करता है, वह निश्चित ही उसी भाव को प्राप्त करता है।" (भगवद्गीता 8.6) हम स्वाभाविक रूप से यह अनुमान लगा सकते हैं कि यदि हम सदैव कृष्ण के विषय में विचार करते रहेंगे या पूर्णतः कृष्ण-भावना में लीन रहेंगे, तो हम गोलोक वृंदावन लोक में पदोन्नत हो जाएँगे, जहाँ कृष्ण सनातन रूप से विराजमान रहते हैं।
