कही और ऐसा कहा गया है कि जब भगवान कृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ स्वर्गलोक गए थे तब वे स्वर्ग से एक पारिजात पुष्प का पेड़ लाए और उसे पृथ्वी पर लाए | कृष्ण और देवताओं के बीच पारिजात वृक्ष को स्वर्ग से इस ग्रह पर लाने के कारण लड़ाई हुई | पारिजात को भगवान कृष्ण के महल में लगाया गया था जहाँ रानी सत्यभामा रहती थीं | स्वर्गीय ग्रहों में फूलों और फलों के पेड़ श्रेष्ठ होते है, कियोंकि वे बहुत सुहावने और स्वादिष्ट होते है, और ऐसा प्रतीत होता है कि महाराज उत्तनापाद के महल में ऐसे पेड़ों की कई किस्मे थी |
