ध्रुव महाराज से पुनर्मिलन होने से राजा उत्तानपाद की लम्बे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो गई, इस कारण उन्होंने बार-बार ध्रुव का सिर सूंघा और अपने ठंडे आँसुओं की धाराओं से उन्हें नहला डाला।
By meeting Dhruva Maharaja, King Uttanapada's long-cherished desire was fulfilled, so he repeatedly smelled Dhruva's head and bathed it with streams of his cold tears.
तात्पर्य
प्रकृति के नियम के अनुसार, जब आदमी रोता है तो इसके दो कारण हो सकते हैं। जब कोई अपनी किसी मनोकामना पूर्ति पर आनंदित होकर रोता है तो आँखों से निकलने वाले आँसू बड़े ही शीतल और सुखदायी होते हैं जबकि दुख के आँसू बहुत ही गर्म होते हैं।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)