तपसाराध्य पुरुषं तस्यैवानुग्रहेण मे ।
गर्भे त्वं साधयात्मानं यदीच्छसि नृपासनम् ॥ १३ ॥
अनुवाद
यदि तुम राजसिंहासन पर बैठने की इच्छा रखते हो तो तुम्हें कठिन तप करना पड़ेगा। सर्वप्रथम तुम्हें भगवान नारायण को प्रसन्न करना होगा और वे तुम्हारी पूजा से प्रसन्न हो लें तो तुम अगला जन्म मेरे गर्भ से धारण करोगे।
If you want to sit on the throne, you will have to do hard penance. First of all, you will have to please Lord Narayana and if he is pleased with your worship, then you will have to take your next birth from my womb.
तात्पर्य
सुरूचि, ध्रुव महाराज से इतनी ईर्ष्यालु थी, कि उसने बेहद नाटकीय ढंग से उनसे अपने शरीर को बदलने के लिए कहा। उसके अनुसार, सब से पहले यह जरुरी था की वो मृत्यु को प्राप्त करें, उसके बाद ही उसकी कोख से पुनर्जन्म लें, उसके बाद ही ध्रुव महाराज अपने पिता के सिंहासन पर बैठने का अधिकारी होंगे।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)