नाइषाँ मतिस तवदुरुक्रमधाँ घ्रिम
स्प्रशत्यनर्थापगमो यदर्थ:
महीयसाम्पाद-राजोभिषेकाम्
निष्किँचनानाम न वृणीत यावत
( भाग 7.5.32 )
जब तक व्यक्ति कोई महान भक्त “महात्मा” के चरणकमलों की धूल नहीं छूता , वह कृष्णभावना के लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकता । यही समर्पण प्रक्रिया की शुरुआत है । भगवान श्रीकृष्ण चाहते हैं कि हर कोई उनके प्रति समर्पित रहे। यह समर्पण प्रक्रिया तब शुरु होती है जब व्यक्ति किसी प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु के चरणकमलों को छूता है। प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की सच्ची सेवा करके, कृष्णभावना में आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत होती है। आध्यात्मिक गुरु के चरणकमलों को छूने का अर्थ है, अपने झूठे प्रतिष्ठा और भौतिक दुनिया में स्वयं की गलत प्रशंसा की आदत को त्यागना । जो व्यक्ति झूठी प्रसिद्धयों के अंधेरे में फंसे रहते हैं- तथाकथित वैज्ञानिक और दार्शनिक- वास्तव में नास्तिक हैं। वह हर चीज के मूल कारण को नहीं जानते हैं। भले ही वह भ्रमित हैं, वह अपने ज्ञान को सही तरीके से समझने वाले लोगों के चरणकमलों में अपने आप को समर्पित करने को तैयार नहीं हैं। दूसरे शब्दों में, व्यक्ति अपने मानसिक अनुमानों से ही कृष्णभावना प्राप्त नहीं कर सकते हैं। व्यक्ति को किसी प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु के प्रति समर्पित होना चाहिए । केवल यही प्रक्रिया व्यक्ति की सहायता करेगी ।
