श्रवणं कीर्तनं विष्णोः
स्मरणं पाद-सेवनम्
अर्चनं वन्दनं दास्यं
सख्यं आत्म-निवेदनम्
(भागवतम् 7.5.23)
भक्तिमय सेवा को कीर्तन-यज्ञ कहा जाता है और संकीर्तन-यज्ञ का अभ्यास करके व्यक्ति उस ग्रह पर बहुत आसानी से ऊपर उठ जाता है जहाँ सर्वोच्च भगवान निवास करते हैं। पाँच प्रकार की मुक्तियों में से, जहाँ भगवान वास करते हैं उसी ग्रह को प्राप्त करना और वहाँ भगवान के साथ रहना सालोक्य मुक्ति कहा जाता है।
