मद्धर्मणो गुणैरेतै: परिसंशुद्ध आशय: ।
पुरुषस्याञ्जसाभ्येति श्रुतमात्रगुणं हि माम् ॥ १९ ॥
अनुवाद
जब मनुष्य इन सभी लोकोत्तर गुणों से पूर्ण होता है और उसकी चेतना इस प्रकार पूर्णरूप से शुद्ध हो जाती है, तो वह तुरंत ही केवल मेरा नाम सुनने या मेरे दिव्य गुणों के बारे में सुनने से आकर्षित होने लगता है।
When a person is fully endowed with all these qualities and thus his consciousness is completely purified, he immediately becomes attracted simply by hearing My name or My transcendental qualities.
तात्पर्य
इस अनुदेश के प्रारम्भ में, भगवान ने अपनी माता को यह समझाया कि मद्गुण-श्रुति-मात्रेण, केवल परमेश्वर के नाम, गुण, रूप आदि के बारे में सुनने मात्र से ही मनुष्य तुरंत आकर्षित हो जाता है। विभिन्न शास्त्रों में बताए नियमों एव विनियमों का पालन करने से मनुष्य सभी दिव्य गुणों से पूर्णतः योग्य बन जाता है। हमने भौतिक संगति के कारण कुछ अनावश्यक गुणों को विकसित कर लिया है, और उपर्युक्त प्रक्रिया का पालन करके हम उस दूषितता से मुक्त हो जाते हैं। पिछले श्लोक में बताए अनुसार दिव्य गुणों को विकसित करने के लिए, व्यक्ति को इन दूषित गुणों से मुक्त होना चाहिए।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)