मैत्रेय ने कहा: जब कर्दम ऋषि वन में चले गए, तब भगवान कपिल माता देवहूति को प्रसन्न करने के लिए बिन्दु सरोवर के किनारे रहने लगे।
Maitreya said: When Kardama became a sage, Lord Kapil stayed on the banks of Bindu lake to please his mother Devahuti.
तात्पर्य
पिता की अनुपस्थित में यह एक बड़े बेटे का कर्तव्य है कि वह अपनी माँ की जिम्मेदारी ले और उनकी यथासंभव सेवा करे ताकि उन्हें अपने पति से अलग होने का बोध न हो, और पति का यह कर्तव्य है कि जैसे ही उसकी पत्नी और परिवार के मामलों की जिम्मेदारी लेने के लिए एक बड़ा बेटा हो जाए वह घर छोड़ दे। यही वैदिक गृहस्थ जीवन व्यवस्था है। व्यक्ति को लगातार मृत्यु तक गृहस्थ जीवन के मामलों में उलझा नहीं रहना चाहिए। उसे छोड़ देना चाहिए। परिवार के मामलों और पत्नी की जिम्मेदारी एक बड़े बेटे द्वारा ली जा सकती है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)