जब चक्र भगवान के हाथों में घूमने लगा और वे अपने वैकुण्ठवासी पार्षदों के मुखिया से, जो दिति के नीच पुत्र हिरण्याक्ष के रूप में प्रकट हुए थे, लड़ने लगे तो अपने-अपने विमानों से देखने वाले देवता इत्यादि प्रत्येक दिशा से विचित्र-विचित्र शब्द निकालने लगे। उन्हें भगवान् की वास्तविकता का पता नहीं था, इसलिए वे कहने लगे "आपकी जीत हो, कृपया उसे मार डालें, अब उसके साथ और अधिक खेल न करें।"
When the discus started spinning in the hands of the Lord and He started playing with the chief of His Vaikuntha-dwelling courtiers, who had appeared in the form of Hiranyaksha, the lowly son of Diti, the demigods watching from their respective planes started uttering strange sounds from every direction. They did not know the reality of the Lord, so they started proclaiming, “Victory to You, kindly kill him, do not play with him any more.”
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)