समुद्र में उसके प्रवेश करते ही, वरुण के सेनापति सभी समुद्री जीव बहुत डर गये और वे दूर भाग गये। इस प्रकार बिना किसी हमले के ही हिरण्याक्ष ने अपना प्रभाव दिखा दिया।
As soon as he entered the sea, all the aquatic creatures of Varuna's army got scared and ran away far away. In this way, Hiranyaksha established his dominance without even attacking.
तात्पर्य
हिंसा करने वाले राक्षस प्राय: ही बहुत शक्तिशाली प्रतीत होते हैं और दिखाई पड़ता है कि सारे संसार पर उनकी प्रभुता स्थापित है। यहाँ भी यह प्रतीत होता है कि हिरण्याक्ष ने अपने राक्षसी बल से वास्तव में सारे ब्रह्मांड पर अपनी प्रभुता स्थापित कर ली थी और देवता उसकी अनोखी शक्ति से डरते थे। न केवल आकाश में रहने वाले देवता हिरण्यकशिपु तथा हिरण्याक्ष राक्षसों से भयभीत थे, वरन् समुद्र में रहने वाले सभी जलचर जीव भी उनसे डरते थे।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥