लक्ष्मीदेवी, जिनके चरणों की धूल अन्य लोग अपने सिर पर लेते हैं, उसके बाद भी वे आपकी सेवा में लगी रहती हैं, क्योंकि वह उन भौंरों के राजा के निवास में जगह पाना चाहती हैं, जो आपके चरणों में किसी भाग्यशाली भक्त द्वारा चढ़ाई गई तुलसी की ताजी माला पर मँडराते हैं।
The dust of whose feet others wear on their heads, Goddess Lakshmi remains in Your predestined service, as She is anxious to secure a place in the abode of the king of bumblebees who hovers over a fresh garland of Tulsi leaves offered at Your feet by some blessed devotee.
तात्पर्य
जैसाकि पहले चर्चा की गयी है, तुलसी भगवान के चरणो में रहने के कारण सर्वश्रेष्ठ गुणों को प्राप्त कर चुकी है। यहां की गई तुलना बहुत सुंदर है। जिस प्रकार भगवान के चरणों में अर्पित तुलसी पत्तों पर भौरो का राजा मंडराता है, उसी प्रकार भगवान की चरण सेवा में देवताओं, ब्राह्मणों, वैष्णवों और सभी जनो द्वारा पूजित लक्ष्मी सदैव संलग्न रहती हैं। निष्कर्ष यह है कि कोई भी भगवान का उपकारी नहीं हो सकता; वास्तव में सभी भगवान के सेवक के सेवक हैं।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)