मैत्रेय उवाच
कृतं त्रेता द्वापरं च कलिश्चेति चतुर्युगम् ।
दिव्यैर्द्वादशभिर्वर्षै: सावधानं निरूपितम् ॥ १८ ॥
अनुवाद
मैत्रेय ने विदुर से कहा: सत्य, त्रेता, द्वापर एवं कलियुग ये चारों युग कहलाते हैं। इन सभी युगों के वर्षों की कुल संख्या देवताओं के बारह हजार वर्षों के बराबर है।
Maitreya said: O Vidur, the four yugas are called Satya, Treta, Dwapara and Kali Yugas. The sum of the years of all these is equal to twelve thousand years of the gods.
तात्पर्य
देवताओं के वर्ष मनुष्यों के 360 वर्षो के बराबर होते हैं। जैसा कि बाद के श्लोकों में स्पष्ट किया जाएगा, 12,000 देवताओं का वर्ष, जिनमें युग-संघ्या कहलाए जाने वाले संक्रमण काल भी शामिल हैं, उपरोक्त चार सहस्राब्दियों का कुल होता है। इस प्रकार उपरोक्त वर्णित चार सहस्राब्दियों का जोड़ 4,320,000 वर्ष है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥