श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 12: पतनोन्मुख युग  »  अध्याय 6: महाराज परीक्षित का निधन  »  श्लोक 27
 
 
श्लोक  12.6.27 
तस्मात् सत्रमिदं राजन् संस्थीयेताभिचारिकम् ।
सर्पा अनागसो दग्धा जनैर्दिष्टं हि भुज्यते ॥ २७ ॥
 
 
अनुवाद
इसलिए हे राजन, इस यज्ञ को बन्द करो, यह यज्ञ अन्यों को हानि पहुँचाने की मंशा से शुरू किया गया है। बहुत से निर्दोष सर्प पहले ही जला कर मार दिये गये हैं। वास्तव में, सभी व्यक्तियों को अपने पिछले कर्मों के अनपेक्षित परिणामों को भोगना ही पड़ता है।
 
“Therefore, O King, stop this sacrifice which has been started with the intention of harming others. Many innocent snakes have already been burnt to death. Indeed all persons must suffer the unseen consequences of their past actions.”
तात्पर्य
यहाँ बृहस्पति स्वीकार करते हैं कि यद्यपि नागभोग निर्दोष प्रतीत होते थे फिर भी भगवान की व्यवस्था से वे भी पूर्ववर्ती दुष्ट कार्यों के लिए दंडित किए जा रहे थे।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)