क्षौमं वास: पृथुकटितटे बिभ्रती सूत्रनद्धं
पुत्रस्नेहस्नुतकुचयुगं जातकम्पं च सुभ्रू: ।
रज्ज्वाकर्षश्रमभुजचलत्कङ्कणौ कुण्डले च
स्विन्नं वक्त्रं कबरविगलन्मालती निर्ममन्थ ॥ ३ ॥
अनुवाद
अपने स्थूल शरीर पर केसरिया-पीली साड़ी पहने और कमर में करधनी बाँधे, माता यशोदा मथानी में काफी परिश्रम कर रही थीं। उनकी चूड़ियाँ और कानों के कुंडल हिल-डुल रहे थे और उनका पूरा शरीर हिल रहा था। अपने पुत्र के प्रति प्रगाढ़ प्रेम के कारण उनके स्तन दूध से गीले थे। उनकी भौंहें अत्यन्त सुंदर थीं और उनका मुखमण्डल पसीने से तर था। उनके बालों से मालती के फूल गिर रहे थे।
Wearing a saffron-yellow sari, with a girdle around her bulky waist, mother Yashoda was working hard pulling the churning rope, her bangles and earrings were swaying and her whole body was shaking. Her breasts were wet with milk due to her intense love for her son. Her eyebrows were very beautiful and her face was drenched with sweat. Malti flowers were falling from her hair.
तात्पर्य
कोई भी जो कृष्ण भावमय होना चाहता है,मातृत्व भाव या पितृत्व भाव के भाव में माता यशोदा की शारीरिक विशेषताओं का चिंतन करना चाहिए।यह नहीं है कि कोई यशोदा के समान बनना चाहे,क्योंकि यह मायावाद है।मातृत्व भाव में या वैवाहिक प्रेम में,मित्रता या सेवा भाव में-किसी भी रूप में-हमें वृन्दावन के वासियों के पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए,उनके समान बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए।इसलिए यहाँ यह वर्णन दिया गया है।उन्नत भक्तों को इस वर्णन को संजोना चाहिए,सदा माता यशोदा की विशेषताओं के बारे में सोचना चाहिए-उन्होंने कैसे वस्त्र पहने थे,कैसे काम कर रही थी और पसीना बहा रहीं थी,कैसे सुंदर फूल उनके बालों में सजाए हुए थे और ऐसे ही।माता यशोदा के कृष्ण के प्रति मातृत्व भाव में कृपालु वर्णन के लाभ को लेना चाहिए।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥