इवं तयोर् महां-राज
युध्यतोः सप्त-विंशतिः
दिनानि निरगंम्स्तत्र
सुहृद्-वन्न इति तिष्ठतोः
एकदा मातुलेयं वै
प्राह राजन वृकोदरः
न शक्तोऽहं जरासंधं
निर्जितुं युधि माधव
"प्रत्येक दिन की लड़ाई के अंत में, वे रात में जरासंध के महल में मित्रों के रूप में रहते थे, और अगले दिन वे फिर से लड़ते थे। इस तरह से वे सत्ताईस दिन लड़ाई में बिताते थे। अट्ठाईसवें दिन, भीमसेन ने कृष्ण से कहा, 'मेरे प्रिय कृष्ण, मैं स्पष्ट रूप से स्वीकार करता हूं कि मैं जरासंध को नहीं जीत सकता।'"
