प्रत्येक मर्मस्थल में असह्य दबाव से पूतना चिल्ला उठी, “मुझसे दूर हो जाओ, मुझे छोड़ दो! अब मेरा स्तनपान मत करो।” पसीने से तर, फटी हुई आँखें तथा हाथ और पैर पटकती हुई वह बार बार जोर जोर से चिल्लाने लगी।
With unbearable pressure in every vital spot, Putana cried out, "Leave me, leave me! Do not breastfeed me any more." Drenched in sweat, with teary eyes and thrashing her hands and legs, she cried out loudly over and over again.
तात्पर्य
राक्षसी को कृष्ण ने बहुत सजा दी। उसने अपनी भुजाएँ और पैर इधर-उधर फेंके और कृष्ण ने भी अपनी टाँगों से उसे लात मारनी शुरू कर दी जिससे कि उसे उसके शरारत-भरे कार्यों की सजा मिल सके।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥