श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 53: कृष्ण द्वारा रुक्मिणी का अपहरण  »  श्लोक 42-43
 
 
श्लोक  10.53.42-43 
नानोपहारबलिभिर्वारमुख्या: सहस्रश: ।
स्रग्गन्धवस्‍त्राभरणैर्द्विजपत्न्‍य: स्वलङ्कृता: ॥ ४२ ॥
गायन्त्यश्च स्तुवन्तश्च गायका वाद्यवादका: ।
परिवार्य वधूं जग्मु: सूतमागधवन्दिन: ॥ ४३ ॥
 
 
अनुवाद
दुलहन के पीछे हजारों प्रमुख गणिकाएँ थीं जो नाना प्रकार की भेंटें और उपहार लेकर पीछे-पीछे चल रही थीं। साथ ही, वहाँ ब्राह्मणों की सजी-धजी पत्नियाँ गीत गा रही थीं और स्तुतियाँ कर रही थीं। वे माला, सुगन्ध, वस्त्र और आभूषण की भेंटें लिए थीं। इसके अलावा वहाँ पेशेवर गवैये, संगीतज्ञ, सूत (कथाकार), मागध (गीतकार) और वन्दीजन भी थे।
 
The bride was followed by thousands of prominent courtesans carrying gifts of various kinds. Along with them were the well-dressed wives of the Brahmins singing songs and offering praises. They carried gifts of garlands, perfumes, clothes and jewellery. Also there were professional singers, musicians, weavers, Magadhs and prisoners.
तात्पर्य
श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती व्याख्या करते हैं कि रुकमिणी अपने आवास से लेकर भवानी के मंदिर तक पालकी से गई जिस कारण वह आसानी से सुरक्षित थी। केवल अंत के बारह से पन्द्रह फ़ीट, महल से मंदिर क्षेत्र तक, वह पैदल गई जहाँ सभी ओर से शाही अंगरक्षक तैनात थे।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)