हे राजन, समय के बीतने से भूमि और अन्य भौतिक संपत्ति पवित्र हो जाती है; नहाने से शरीर पवित्र हो जाता है, और साफ करने से अशुद्ध चीजें पवित्र हो जाती हैं। शुद्धिकरण संस्कारों से जन्म पवित्र हो जाता है; तपस्या से इंद्रियाँ पवित्र हो जाती हैं; और ब्राह्मणों को पूजा और दान देने से भौतिक संपत्ति पवित्र हो जाती है। संतुष्टि से मन पवित्र हो जाता है; और आत्म-साक्षात्कार, या कृष्ण-चेतना से आत्मा पवित्र हो जाती है।
O King, with the passage of time, the earth and other possessions become pure; bathing purifies the body and cleaning purifies impure objects. Birth is purified by ritualistic ceremonies, austerities purify the senses, and material possessions are purified by worship and by giving gifts to brahmanas. Contentment purifies the mind, and self-knowledge, that is, Krṣṇa consciousness, purifies the soul.
तात्पर्य
ये वैदिक सभ्यता के अनुसार सब कुछ कैसे शुद्ध किया जा सकता है इस विषय मे शास्त्रीय निषेध है | बिना शुद्धीकरण के, जो भी हम इस्तेमाल करते है वो हमें दूषित कर देगा | पांच हजार साल पहले भारत में, नंदमहारज जैसे गावो में भी, लोग शुद्धि करने का तरीका जानते थे, और इसलिए वो दुषित हुए बिना भौतिक जीवन का आनंद भी लेते थे |
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥