मा खिद्यतं महाभागौ द्रक्ष्यथ: कृष्णमन्तिके ।
अन्तर्हृदि स भूतानामास्ते ज्योतिरिवैधसि ॥ ३६ ॥
अनुवाद
हे भाग्यशाली लोगों, शोक मत करो। तुम शीघ्र ही कृष्ण के दर्शन करोगे। वे सभी जीवों के हृदयों में उसी प्रकार विराजमान हैं जिस प्रकार काष्ठ में अग्नि अव्यक्त रहती है।
O fortunate ones, do not grieve. You will soon be able to see Krishna. He exists in the hearts of all beings just as fire lies dormant in wood.
तात्पर्य
उद्धव समझ गए कि नंद और यशोदा कृष्ण को देखने के लिए बहुत अधीर थे, इसलिए उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि श्री कृष्ण जल्दी ही आएंगे।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥