"'पर ये सभी अनुमान ग़लत हैं, क्योंकि कोई साधारण सात वर्षीय बालक पहाड़ों के राजा को कभी सात दिन तक थाम नहीं सकता। कृष्ण कोई मनुष्य नहीं हैं। वे स्वयं परम प्रभु होंगे।'
"'पर दूसरी तरफ, बाल कृष्ण को इसे अच्छा लगता है जब हम उन्हें लाड़ करते हैं और जब हम उनके चाचा और हितैषी, साधारण ग्वाले उन्हें ध्यान नहीं देते, तब वे उदास हो जाते हैं। वे भूखे-प्यासे दिखाई पड़ते हैं, दही-दूध चोरी करते हैं, कभी शरारत करते हैं, झूठ बोलते हैं, बचकाना बकबक करते हैं और बछड़ों की देखभाल करते हैं। यदि वे वास्तव में परम प्रभु हैं, तो वे ये सब क्यों करेंगे? क्या वे इस ओर संकेत नहीं करते हैं कि वे एक सामान्य मानव बच्चे हैं?
"'हम उनकी पहचान के सत्य को स्थापित करने में पूर्णतः असमर्थ हैं। इसलिए आइए हम व्रज के अति बुद्धिमान राजा नंद महाराज से जाकर पूछताछ करें और वे हमें हमारे संदेह से मुक्त करेंगे।'"
श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर के अनुसार, इस प्रकार ग्वालों ने अपने मन बना लिया, फिर वे नंद महाराज के विशाल सभा मंडप में प्रवेश किये और उनसे प्रश्न किया, जैसा अगले श्लोक में वर्णित है।
