श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 23: ब्राह्मण-पत्नियों को आशीर्वाद  »  श्लोक 48-49
 
 
श्लोक  10.23.48-49 
देश: काल: पृथग्द्रव्यं मन्त्रतन्त्रर्त्विजोऽग्नय: ।
देवता यजमानश्च क्रतुर्धर्मश्च यन्मय: ॥ ४८ ॥
स एव भगवान् साक्षाद् विष्णुर्योगेश्वरेश्वर: ।
जातो यदुष्वित्याश‍ृण्म ह्यपि मूढा न विद्महे ॥ ४९ ॥
 
 
अनुवाद
यज्ञ के सभी पहलू—श्रेष्ठ स्थान और समय, भिन्न-भिन्न प्रकार की साज-सामग्री, वैदिक मंत्र, निर्धारित क्रियाएं, पंडित और यज्ञ की अग्नि, देवता, यज्ञ का अध्यक्ष, यज्ञ की भेंट और प्राप्त होने वाले पवित्र परिणाम—ये सभी उनके ऐश्वर्य के प्रकटीकरण हैं। यद्यपि हमने सुना था कि सभी योगेश्वरों के ईश्वर, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान विष्णु ने यदु वंश में जन्म लिया है किंतु हम इतने मूर्ख थे कि श्रीकृष्ण को स्वयं भगवान नहीं समझ पाए।
 
All aspects of sacrifice—the auspicious place and time, the various paraphernalia, the Vedic mantras, the rituals, the priests and the sacrificial fires, the deities, the presiding deity, the sacrificial offerings and the auspicious results obtained—are all manifestations of His opulence. Although we had heard about the Supreme Personality of Godhead Vishnu, the Supreme Personality of Godhead, that He had taken birth in the Yadu clan, we were so foolish that we could not recognize Sri Krishna as the Supreme Personality of Godhead.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)