श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 21: गोपियों द्वारा कृष्ण के वेणुगीत की सराहना  »  श्लोक 20
 
 
श्लोक  10.21.20 
एवंविधा भगवतो या वृन्दावनचारिण: ।
वर्णयन्त्यो मिथो गोप्य: क्रीडास्तन्मयतां ययु: ॥ २० ॥
 
 
अनुवाद
इस प्रकार वृंदावन के जंगल में विचरण के दौरान पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान द्वारा निभाई गई क्रीड़ामयी लीलाओं के बारे में एक-दूसरे से कथाएँ सुनाते हुए गोपियाँ उनके विचारों में पूर्णतया लीन हो गईं।
 
In this way, the gopis became completely absorbed in the thoughts of the Supreme Personality of Godhead while recounting to one another the playful pastimes of the Supreme Personality of Godhead during his wanderings in the forest of Vrindavana.
तात्पर्य
इस संदर्भ में, श्रील प्रभुपाद टिप्पणी करते है कि “यह कृष्ण चेतना का पूर्ण उदाहरण है; यथासंभव किसी भी प्रकार हमेशा कृष्ण के विचारों में लीन रहना। गीपियों का व्यवहार हमेशा इस बात का ज्वलंत उदाहरण है; इसलिए, भगवान चैतन्य ने घोषित किया कि कोई भी सर्वोच्च भगवान की उस पद्धति से श्रेष्ठ विधि द्वारा पूजा नहीं कर सकता जिस पद्धति से गीपियाँ करती हैं। गीपियों का जन्म बहुत ही श्रेष्ठ ब्राह्मण या क्षत्रिय परिवारों में नहीं हुआ था; उनका जन्म वैश्य परिवारों में हुआ था और श्रेष्ठ व्यापारी समुदायों में नहीं, बल्कि गोपालक पुरुषों के परिवारों में हुआ था। वे बहुत अधिक शिक्षित नहीं थीं, यद्यपि उन्होंने ब्राह्मणों, वैदिक ज्ञान के अधिकारियों से सभी प्रकार का ज्ञान सुना था। गीपियों का एकमात्र उद्देश्य हमेशा कृष्ण के विचारों में लीन रहना था।
 
इस प्रकार श्रीमद् भागवतम के स्कन्ध दस के अंतर्गत इक्कीसवाँ अध्याय समाप्त होता है ।
 
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)