बढ़ते हुए उथले पानी में तैरने वाली मछलियां यह बिल्कुल भी नहीं समझ पाती थीं कि पानी घट रहा है, ठीक उसी प्रकार से जैसे कि परिवार के मूर्ख लोग यह नहीं देख पाते हैं कि हर दिन के बीतने के साथ जीने के लिए बचा उनका समय किस तरह कम हो रहा है।
The fish swimming in the shallow water could not realize that the water is depleting, just as the foolish people in the family could not see how their remaining life was getting shorter with each passing day.
तात्पर्य
बरसात के बाद धीरे-धीरे पानी कम होने लगता है, पर मुर्ख मछलियाँ इसे समझती नहीं है, जिससे वे अक्सर झील के किनारे और नदियों पर फँस जाती हैं। इसी तरह संसार में आसक्त लोग समझ नहीं पाते कि उनके जीवन का बचा हुआ हिस्सा लगातार कम हो रहा है; इस तरह वे कृष्ण भावना को सिद्ध नहीं कर पाते हैं और जन्म और मृत्यु के चक्र में फँसे रह जाते हैं।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)