तदुपरांत ग्वालों के बड़े बुजुर्गों ने अपने पुत्रों से लिपटकर बहुत खुशी पाई, पर बहुत देर बाद बड़ी कठिनाई और अनिच्छा से बेटों को छोड़कर जंगल चले गए। किंतु जब उन्हें अपने पुत्रों की याद आई तो उनके नेत्रों से आँसू गिरने लगे।
Thereafter, the elderly cowherds, being very satisfied with the embrace of their sons, slowly left their embrace with great difficulty and reluctance and returned to the forest. But when they remembered their sons, tears rolled down from their eyes.
तात्पर्य
शुरुआत में, गोपाल क्रोधित थे क्योंकि गायें बछड़ों से चिपकती थीं; पर जब गोपाल पहाड़ी से नीचे उतरे तो अपने पुत्रों से स्वंय चिपक गये इसलिए गोपाल ने उन्हें गले लगाया। अपने पुत्र को गले लगाना या उसके सर से महक लेना वात्सल्य का चिह्न है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)