जब कृष्ण बछड़ों और ग्वालबालकों को जंगल में ढूँढ़ते-ढूँढ़ते हार गए तब उन्हें एकदम से समझ में आ गया कि ये ब्रह्मा जी की लीला है।
When Krishna could not find the calves and their cowherd boys anywhere in the forest, he immediately realized that this was the work of Brahma.
तात्पर्य
हालाँकि कृष्ण विश्व-विद हैं, और संपूर्ण ब्राह्मांड में घटित हो रही हर चीज़ को जानते हैं, लेकिन एक मासूम बच्चे की तरह ही उन्होंने ब्रह्मा के कार्यों से अनजान होने का भाव दिखाया, हालाँकि वह तुरंत समझ गए थे कि ये सब ब्रह्मा की ही करतूत है। इस कालांतर को ब्रह्म-विमोहन, या ब्रह्मा का भ्रम कहा जाता है। ब्रह्मा, कृष्ण के मासूम बच्चे जैसे व्यवहार से पहले ही भ्रम में है और अब वो और अधिक भ्रमित होगा।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥