श्रीमद् भागवतम  »  स्कन्ध 10: परम पुरुषार्थ  »  अध्याय 11: कृष्ण की बाल-लीलाएँ  »  श्लोक 42
 
 
श्लोक  10.11.42 
तं वत्सरूपिणं वीक्ष्य वत्सयूथगतं हरि: ।
दर्शयन् बलदेवाय शनैर्मुग्ध इवासदत् ॥ ४२ ॥
 
 
अनुवाद
जब भगवान ने देखा कि असुर बछड़े का भेष धारण कर अन्य बछड़ों के बीच में घुस आया है, तो उन्होंने बलदेव की ओर संकेत करके कहा, "ये दूसरा असुर है।" फिर वे उस असुर के पास धीरे-धीरे जैसे उस असुर के मनोभावों को समझ नहीं पा रहे थे, इस तरह से पहुँचे।
 
When the Lord saw that the demon had disguised himself as a calf and had entered among a group of other calves, He indicated to Baladeva, “Here is the other demon.” Then He approached the demon slowly, as if He were unable to understand the demon's feelings.
तात्पर्य
मग्धा इव शब्दों के अर्थ यही हैं कि यद्यपि कृष्ण सब कुछ जानते थे, वहाँ उन्होंने यह ढोंग रचा कि वे यह नहीं समझ रहे हैं कि दैत्य बछड़ों के बीच कैसे आ गया है, और उन्होंने इशारे से बलदेव को यह बात कही।
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)