अब व्रज के राजा नंद महाराज खाने के लिए तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं। हे मेरे बेटे बलराम, वो तुम्हारे लिए इंतज़ार कर रहे हैं। अतः हमारी खुशी के लिए तुम वापस आ जाओ। तुम्हारे और कृष्ण के साथ खेलने वाले सभी बालक अब अपने अपने घर जाएं।
Now the king of Vraja, Nanda Maharaja, is waiting for you for dinner. O my son Balarama, he is waiting for you, so for our happiness you must come back. All the children who are playing with you and Krishna must go to their respective homes.
तात्पर्य
ऐसा प्रतीत होता है कि नंद महाराज यदा-कदा भोजन अपने दो पुत्रों, कृष्ण और बलराम के साथ ही करते थे। यशोदा ने अन्य बालकों से कहा, "अब तुम्हें अपने घर जाना चाहिए।" सामान्यतः पिता और पुत्र साथ ही बैठते हैं, इसलिए माता यशोदा ने कृष्ण और बलराम को वापस लौटने के लिए कहा और अन्य बालकों को घर जाने की सलाह दी ताकि उनके माता-पिता को उनकी प्रतीक्षा न करनी पड़े।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥