वसुदेव इस भय से अत्यधिक विचलित थे कि यदि उन्होंने अपना वचन भंग कर दिया तो वे झूठे सिद्ध होंगे। इस प्रकार उन्होंने बड़ी ही पीड़ा के साथ अपने प्रथम पुत्र कीर्तिमान को कंस के हाथों सौंप दिया।
Vasudev was extremely worried that if he broke his promise, he would be proven a liar. Thus, with great pain, he handed over his first son Kirtiman to Kansa.
तात्पर्य
वैदिक पद्धति अनुसार, जैसे ही बच्चा पैदा होता है, खासकर यदि वह पुत्र हो, तो पिता विद्वान ब्राह्मणों को बुलाता है और बच्चे की कुंडली के वर्णन के अनुरूप बच्चे को तुरंत नाम दिया जाता है। इस समारोह को नामकरण संस्कार कहते हैं। वर्णाश्रम-धर्म पद्धति में दस भिन्न संस्कार या सुधारात्मक विधियां अपनाई जाती हैं और नामकरण संस्कार उनमें से एक है। यद्यपि वसुदेव का प्रथम पुत्र कंस के हाथों मारा जाने वाला था, किंतु नामकरण समारोह सम्पन्न किया गया, और इस प्रकार बच्चे का नाम कीर्तिमान रखा गया। ऐसे नाम जन्म के तुरंत बाद दिए जाते हैं।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)